मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

भारत-इंडोनेशिया रक्षा उद्योग और समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दोनों देशों की 7वीं संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक दिल्ली में हुई

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात की

नई

दिल्ली । भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और इंडोनेशिया

के रक्षा मंत्रालय के महासचिव एयर मार्शल डोनी एर्मवान तौफांटो ने शुक्रवार

को नई दिल्ली में 7वीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त रक्षा सहयोग समिति

(जेडीसीसी) की बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के बढ़

रहे दायरे पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में विभिन्न द्विपक्षीय रक्षा

सहयोग पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

इसके अलावा बैठक में

विशेष रूप से रक्षा उद्योग संबंधों, समुद्री सुरक्षा और बहुपक्षीय सहयोग के

क्षेत्रों में सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों को बेहतर करने के उपायों की

पहचान की गई। यात्रा के दौरान तौफांटो ने नई दिल्ली में डीआरडीओ मुख्यालय

के साथ-साथ पुणे में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और एलएंडटी रक्षा प्रतिष्ठानों

का दौरा किया। उन्होंने भारत फोर्ज, महिंद्रा डिफेंस और मझगांव डॉक

शिपबिल्डर्स लिमिटेड जैसे अन्य भारतीय रक्षा उद्योग साझेदारों के साथ भी

विचार-विमर्श किया। अनुसंधान एवं संयुक्त उत्पादन में सहयोग के जरिए रक्षा

औद्योगिक क्षमताओं को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की। यात्रा के दौरान

उन्होंने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात की।

भारत

और इंडोनेशिया के बीच 2001 में हस्ताक्षरित रक्षा सहयोग समझौते में सहयोग

के संभावित क्षेत्रों और साझा हित के मामलों का पता लगाने एवं उन्हें

चिह्नित करने, स्वीकृत सहकारी गतिविधियों को शुरू करने, समन्वय करने,

निगरानी करने और उन्हें नियंत्रित करने के लिए जेडीसीसी की स्थापना की गई

थी। भारत-इंडोनेशिया मित्रता को 2018 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर

तक बढ़ाया गया था। इस मित्रता ने रक्षा उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

आदि के क्षेत्र में नए सहयोग की अनुमति देने के लिए द्विपक्षीय संबंधों का

दायरा बढ़ाया है। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध इस बढ़ती साझेदारी के लिए

एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें