मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत का पलड़ा भारी, सिर्फ एक मैच ही जीता पाकिस्तान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में दूसरी बार भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को आयोजित होगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 3 मैच अपने नाम किए हैं।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों देशों के बीच एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) के कुल तीन मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते। आइए, मैच-दर-मैच दोनों देशों के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप का इतिहास जानते हैं।

27 फरवरी 2016 : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में पहली बार टी20 फॉर्मेट का एशिया कप खेला था, जिसमें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन टीम 17.3 ओवरों में महज 83 रन पर सिमट गई।

इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.3 ओवरों में महज 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया।

28 अगस्त 2022 : भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को एक बार फिर 5 विकेट से शिकस्त दी।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 19.5 ओवरों में 147 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

4 सितंबर 2022 : इस बार पाकिस्तान ने पिछली दो हार का बदला लिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

उसने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

इसके जवाब में मोहम्मद रिजवान (71) और मोहम्मद नवाज (42) की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने 19.5 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

14 सितंबर 2025 : लगातार तीसरी बार टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत-पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने थीं।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत के बाद 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 15.5 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते आसान जीत दर्ज की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें