मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ग्लोबल स्टार्टअप स्पेस के लिए नई उम्मीदः प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत

आज अगर ग्लोबल स्टार्टअप स्पेस के लिए नई उम्मीद, नई ताकत बनकर उभरा है, तो

इसके पीछे एक सोचा समझा विजन रहा है। प्रधानमंत्री ने यह बात बुधवार को

स्टार्टअप महाकुंभ में कही। इसका आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान

स्थित भारत मंडपम में किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत ने

सही समय पर सही निर्णय लिए हैं। सही समय पर स्टार्टअप को लेकर काम शुरू

किया। स्टार्टअप लॉन्च तो बहुत लोग करते हैं, राजनीति में तो ये बहुत

ज्यादा होता है और बार-बार लॉन्च करना पड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

कि आप में और उनमें फर्क ये है कि आप लोग प्रयोगशील होते हैं, एक अगर लॉन्च

नहीं हुआ तो तुरंत दूसरे पर चले जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी ने कहा कि आज जब देश 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर काम कर रहा

है, ऐसे समय में मुझे लगता है कि इस स्टार्टअप महाकुंभ का बहुत महत्व है।

बीते दशकों में हमने देखा है कि भारत ने कैसे आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में

अपनी छाप छोड़ी है। अब हम भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर का ट्रेंड

लगातार बढ़ता हुआ देख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें