मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

ईरान और खाड़ी क्षेत्र के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित: विदेश मंत्रालय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ईरान और खाड़ी क्षेत्र के घटनाक्रम से भारत बहुत चिंतित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव पर चिंता व्यक्त की है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों से भारत बहुत चिंतित है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं।

" भारत ने तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी की राह पर चलने की अपील की है। इसके साथ ही भारत ने कहा कि "सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए।

" एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "इस क्षेत्र में हमारे मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं, और उन्होंने उन्हें सतर्क रहने, मिशन के संपर्क में रहने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।" इससे पहले दिन में, तेहरान में भारतीय दूतावास ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वे बदलते हालात को देखते हुए बहुत सावधानी बरतें, गैर-जरूरी आवाजाही से बचें और जितना हो सके घर के अंदर रहें। दूतावास ने इमरजेंसी संपर्क डिटेल्स देते हुए कहा, "भारत के लोग न्यूज पर लगातार नजर बनाए रखें। वे भारतीय दूतावास से किसी भी आगे के निर्देशों का इंतजार कर सकते हैं।

" जैसे-जैसे इलाके में तनाव बढ़ा, दोहा में भारतीय दूतावास ने एक "जरूरी एडवाइजरी" जारी की, जिसमें कतर में सभी भारतीय नागरिकों से कहा गया कि वे पूरा ध्यान रखें और दूतावास और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी की गई खबरों और एडवाइजरी को मानें। इजरायल और ईरान समेत यूएई, सऊदी अरब, और कतर जैसे खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार सुबह कहा कि अमेरिकी सेना ईरान पर "उनकी मिसाइलों को नष्ट करने और उनकी मिसाइल इंडस्ट्री को खत्म करने" के लिए "बड़ा और लगातार" हमला कर रही है। उनके बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि दुनिया को आतंक के खतरे से बचाने की कोशिश के तहत हमले किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें