मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ने साइप्रस के जहाज पर ईरान के हमले की निंदा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत ने साइप्रस के जहाज पर ईरान के हमले की निंदा की

नई दिल्ली। भारत ने ओमान के तट पर साइप्रस ध्वज वाले कंटेनर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हुए ईरानी हमले की निंदा की है। साथ ही वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित नौवहन बहाल करने के लिए तत्काल तनाव कम करने और राजनयिक समाधान तलाशने का आग्रह किया है।उल्लेखनीय है कि साइप्रस के जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। हमले के बाद 10 को बचा लिया गया है और एक लापता है।विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि हम आज सुबह ओमान के तट पर वाणिज्यिक पोत जीएफएस गैलेक्सी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक लापता बताया जा रहा है।बयान में कहा गया है कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और चल रहे खोज एवं बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है। हम ओमान के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।विदेश मंत्रालय ने कहा, “क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की लगातार घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। हम तनाव को तत्काल कम करने और राजनयिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने का अपना आह्वान दोहराते हैं ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से निर्बाध नौवहन और वाणिज्य को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें