मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय तट रक्षक जहाज 'समुद्र पहरेदार' की आसियान देशों में तैनाती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय तटरक्षक का विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज

‘समुद्र पहरेदार’ अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर फिलीपींस की मनीला खाड़ी

पहुंच गया है। आसियान देशों में विदेशी तैनाती का मकसद फिलीपींस तट रक्षक

(पीसीजी) के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के साथ-साथ आसियान

क्षेत्र में समुद्री प्रदूषण के बारे में चिंताओं और संकल्प को साझा करना

है। आसियान देशों में भारतीय तटरक्षक जहाज की यह लगातार तीसरी तैनाती है।

इस

विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज की यह यात्रा उस व्यापक पहल का हिस्सा है,

जिसका उद्देश्य आईसीजी समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया क्षमताओं का प्रदर्शन

करना है। इस आईसीजी जहाज को आसियान देशों फिलीपींस, वियतनाम और ब्रुनेई में

12 अप्रैल तक तैनात किया गया है। इससे पहले वर्ष 2023 में आईसीजी प्रदूषण

नियंत्रण जहाजों ने इस पहल के हिस्से के रूप में कंबोडिया, मलेशिया,

सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया की यात्रा की थी।

अपनी तैनाती के

दौरान यह जहाज मनीला (फिलीपींस), हो ची मिन्ह (वियतनाम) और मुआरा (ब्रुनेई)

में बंदरगाह का निरीक्षण करने जायेगा। यह जहाज विशेष समुद्री प्रदूषण

नियंत्रण उपकरणों और एक चेतक हेलीकॉप्टर के साथ भेजा गया है। इसे समुद्र

में तेल को फैलने से रोकने, उसे एकत्र करने तथा ऑपरेशन को बढ़ाने के लिए

डिजाइन किया गया है। भ्रमण वाले बंदरगाहों पर प्रदूषण प्रतिक्रिया

प्रशिक्षण और विभिन्न उपकरणों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके

अलावा इस जहाज के साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 25 कैडेट्स भी हैं।

यह एनसीसी कैडेट जहाज के कर्मियों, भागीदार एजेंसियों के कर्मियों, भारतीय

दूतावास, मिशन कर्मचारियों तथा स्थानीय युवा संगठनों के समन्वय में जहाज

के बंदरगाह भ्रमण के दौरान समुद्र तटों की सफाई और इसी तरह की अन्य

गतिविधियों में शामिल होंगे। आईसीजी जहाज की यह यात्रा फिलीपींस तट रक्षक,

वियतनाम तटरक्षक और ब्रुनेई समुद्री एजेंसियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों

को मजबूत बनाने में भी उल्लेखनीय महत्व रखती है।

भारतीय तटरक्षक ने

फिलीपींस और वियतनाम के तटरक्षकों के साथ समुद्री सहयोग बढ़ाने तथा

समुद्री सुरक्षा और संरक्षा के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इस

क्षेत्र में सुरक्षा, संरक्षा और समुद्री पर्यावरण को सुनिश्चित करने के

लिए ये संबंध पिछले कुछ वर्षों के दौरान विकसित हुए हैं। इस यात्रा की

कार्य सूची में पेशेवर आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक यात्राएं, संयुक्त अभ्यास के

साथ-साथ क्षमता निर्माण सुविधाओं तक यात्रा सहित आधिकारिक और सामाजिक

गतिविधियां शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें