मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

देश का कोयला उत्पादन मई में 83.91 मिलियन टन पर पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। देश का कोयला उत्पादन मई में 83.91 मिलियन टन

(एमटी) (अनंतिम) तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 76.18

एमटी की तुलना में 10.15 फीसदी अधिक है। इस दौरान कोयला कंपनियों के पास

कुल कोयला स्टॉक 96.48 मीट्रिक टन है। वहीं, सीआईएल के पास पड़ा कोयला

स्टॉक 83.01 मीट्रिक टन है, जबकि कैप्टिव और अन्य कंपनियों के पास 8.28

मीट्रिक टन है।

कोयला मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक

बयान में बताया कि मई 2024 में कोयला का उत्पादन 83.91 मिलियन टन (एमटी)

रहा है। कोयला का उत्पादन पिछले वर्ष की समान अवधि में 76.18 एमटी की तुलना

में 10.15 फीसदी ज्यादा है। इस अवधि में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने

64.40 एमटी (अनंतिम) कोयला का उत्पादन किया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि

के दौरान उत्पादित 59.93 एमटी की तुलना में 7.46 फीसदी अधिक है।

मंत्रालय

के मुताबिक इसके अलावा मई में कैप्टिव और अन्य संस्थाओं द्वारा कोयला का

उत्पादन 13.78 मीट्रिक टन (अनंतिम) रहा है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की

10.38 मीट्रिक टन की तुलना में 32.76 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। इसी तरह

मई के लिए भारत का कुल कोयला प्रेषण 90.84 मीट्रिक टन (अनंतिम) तक पहुंच

गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की 82.32 मीट्रिक टन की तुलना में 10.35

फीसदी अधिक है।

कोयला मंत्रालय के मुताबिक मई के दौरान

सीआईएल ने 69.08 मीट्रिक टन (अनंतिम) कोयला भेजा, जो पिछले वर्ष की समान

अवधि की 63.67 मीट्रिक टन तुलना में 8.50 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।

इसके अलावा मई में कैप्टिव और अन्य संस्थाओं द्वारा कोयला का प्रेषण 16

मीट्रिक टन (अनंतिम) दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की 12.37 मीट्रिक टन की

तुलना में 29.33 फीसदी की वृद्धि का दर्शाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें