मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा में फिर उठा भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा।

अधीर रंजन ने आसन के माध्यम से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा कि रक्षा मंत्री बताएं कि लद्दाख के क्या हालात हैं? आपने कहा था कि वहां यथास्थिति बहाल करेंगे लेकिन दिन-प्रतिदिन लद्दाख की हालत खराब होती जा रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि लद्दाख में 02 हजार स्क्वायर किमी. क्षेत्र पर अतिक्रमण हो चुका है। आज लद्दाख के चरवाहे अपनी जमीन पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में आप चुप क्यों बैठे हैं? जब गलवान घाटी में हमारे 20 जवान शहीद हो गए, तब भी आपने सर्टिफिकेट दे दिया था कि कोई घुसपैठ नहीं हुई।

अधीर रंजन चौधरी के आरोपों को निराधार बताते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा कि इन्होंने (अधीर रंजन चौधरी) चीन और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के संबंध में जो कुछ भी कहा, वह उससे असहमति व्यक्त करते हैं और इसकी निंदा करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें