मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

नेस्ले की मैगी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बना भारत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । पैकेज्ड फूड कंपनी नेस्ले के इंस्टैंट नूडल्स एवं

सूप ब्रांड मैगी के लिए वैश्विक स्तर पर भारत सबसे बड़ा बाजार बन गया है,

जबकि चॉकलेट वेफर ब्रांड किटकैट के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।

नेस्ले इंडिया की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नेस्ले

इंडिया की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24

में मैगी की छह अरब से ज्यदा सर्विंग्स बेचीं, जिससे भारत दुनियाभर में

मैगी के लिए सबसे बड़ा नेस्ले बाजार बन गया। कंपनी ने किटकैट की 4,20 करोड़

‘फिंगर्स’ बेचीं हैं, जिसकी वहज से वह किटकैट के लिए दूसरा सबसे बड़ा

बाजार भी है। इसके अलावा भारतीय बाजार नेस्ले के लिए सबसे तेजी से बढ़ते

बाजारों में से एक बन गया है।

कंपनी के मुताबिक नेस्ले मैगी

ब्रांड के तहत अपनी बिक्री का विस्तार कर रही है। इसके तहत उसने 10 रुपये

की किफायती कीमत पर ओट्स नूडल, कोरियन नूडल्स और अलग-अलग मसाले वाली मैगी

एवं नूडल्स पेश किए हैं। नेस्ले इंडिया ने 31 मार्च, 2024 तक के पिछले 15

माह में 24,275.5 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की है। नेस्ले मैगी ब्रांड के

तहत लोकप्रिय इंस्टेंट नूडल्स और तैयार व्यंजन आदि बेचती है। गौरतलब है कि

स्विस वैश्विक खाद्य और पेय प्रमुख नेस्ले के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ते

बाजारों में से एक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें