मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

दो दिन के बंद के बाद भारत-बांग्लादेश व्यापार फिर शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो दिन के बंद के बाद भारत-बांग्लादेश व्यापार फिर शुरू

दो दिन के बंद के बाद भारत-बांग्लादेश व्यापार फिर शुरू

कोलकाता। पड़ोसी देश में हिंसा के कारण दो दिनों से बंद भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार बुधवार को फिर से शुरू हो गया है।

पश्चिम बंगाल के प्रमुख स्थलीय बंदरगाहों जैसे पेट्रापोल, घोजाडांगा, फूलबाड़ी और महदीपुर में बांग्लादेशी कस्टम्स के काम शुरू करने और इंटरनेट लिंक के बहाल होने के बाद व्यापार फिर से शुरू हो गया। लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (पेट्रापोल) के प्रबंधक कमलेश सैनी ने कहा कि पेट्रापोल सीमा से व्यापार आज बुधवार सुबह से फिर से शुरू हो गया है, जब बेनापोल पक्ष ने मालवाहक ट्रकों को स्वीकार करना शुरू किया।

पेट्रापोल, जो उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में स्थित है, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा स्थलीय बंदरगाह है और भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि बेनापोल सीमा फिर से कार्य कर रही है। कुल 220 ट्रक आज पेट्रापोल से बांग्लादेश में प्रवेश किए, जबकि 27 ट्रक बांग्लादेश से आए।

बेनापोल स्टाफ एसोसिएशन के महासचिव साजेदुर रहमान ने कहा कि बांग्लादेश कस्टम विभाग के काम शुरू करने और इंटरनेट सेवाओं के बहाल होने के बाद व्यापार फिर से शुरू हो गया है। हालांकि भीड़ के कारण प्रवाह धीमा है, यह अगले कुछ दिनों में सामान्य हो जाएगा क्योंकि बहुत बड़ा बैकलॉग है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें