मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ने एशियाई आपदा तैयारी केंद्र की अध्यक्षता संभाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) के क्षेत्र में वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर नेतृत्व की भूमिका निभा रहा है। भारत ने इस दिशा में कई वैश्विक पहल की हैं, जिनमें आपदा रोधी अवसंरचना के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन (सीडीआरआई) की स्थापना जैसी पहल प्रमुख हैं।भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य और विभागाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने गुरुवार को बैंकॉक, थाईलैंड में वर्ष 2024-25 के लिए पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से एशियाई आपदा तैयारी केंद्र (एडीपीसी) की अध्यक्षता संभाली है।एडीपीसी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और जलवायु लचीलापन निर्माण में सहयोग और कार्यान्वयन के लिए एक स्वायत्त अंतरराष्ट्रीय संगठन है। भारत और आठ पड़ोसी देश अर्थात बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, श्रीलंका और थाईलैंड एडीपीसी के संस्थापक सदस्य हैं।भारत ने गुरुवार को थाईलैंड में आयोजित एडीपीसी की 5वीं बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (बीओटी) बैठक की भी अध्यक्षता की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें