मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

'भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर्स', पीएम मोदी ने ट्रंप के पोस्ट पर दिया जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर्स', पीएम मोदी ने ट्रंप के पोस्ट पर दिया जवाब

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अमेरिका को करीबी दोस्त और स्वाभाविक साझेदार बताया। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं पर विश्वास जताते हुए कहा कि ये चर्चाएं दोनों देशों की साझेदारी की असीम संभावनाओं को खोलने का रास्ता बनाएंगी।

पीएम मोदी का ये बयान राष्ट्रपति ट्रंप के ट्रुथ पोस्ट के बाद आया है। ट्रंप ने ट्रुथ पर एक पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी को 'बहुत अच्छा दोस्त' बताया। साथ ही उन्होंने ट्रेड वार्ता फिर से शुरू करने की घोषणा भी की।

प्रधानमंत्री ने ट्रंप के पोस्ट को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "भारत और अमेरिका करीबी दोस्त और नेचुरल पार्टनर्स हैं। मुझे भरोसा है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीमित संभावनाओं का रास्ता प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करने के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।"

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके प्रशासन ने व्यापार वार्ता फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।"

ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना 'बहुत अच्छा दोस्त' भी बताया और कहा कि वह 'आने वाले हफ्तों में' उनसे बात करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी।"

इससे पहले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा था, 'मैं हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा'।

ट्रंप ने पीएम मोदी को 'महान प्रधानमंत्री' भी बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें