बिहार में बढ़ते अपराध व गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रतिरोध मार्च
सहरसा, । इंडिया गठबंधन के राज्यव्यापी आह्वान पर बिहार में बढ़ते
अपराध व गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ जिला परिषद प्रांगण से समाहरणालय
गेट तक विशाल आक्रोशपूर्ण प्रतिरोध मार्च निकालकर नीतीश सरकार के खिलाफ
जमकर नारेबाजी किया और इंडिया गठबंधन के 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल
मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व
सीपीआई राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण, राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर,
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, सीपीएम जिला सचिव रणधीर यादव, माले
जिला सचिव ललन यादव, वीआईपी जिलाध्यक्ष रेशमा शर्मा, राजद प्रदेश महासचिव
धनिक लाल मुखिया, कांग्रेस उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, जिप उपाध्यक्ष
धीरेन्द्र यादव, सीपीआई जिला सचिव परमानंद ठाकुर, माले के कुंदन यादव आदि
ने किया।
इंडिया गठबंधन के नेताद्वेय ने कहा कि बिहार में लगातार
आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई। सुशासन बाबू के राज अपराधियों का मनोबल
काफी बढ़ गया। लूट, हत्या, बलात्कार का दौर बदस्तूर जारी है।अपराधियों के
भीतर शासन और प्रशासन का भय बिल्कुल खत्म हो गया है। सूबे में महाजंगल राज
कायम हो गया है।शासन-प्रशासन अपराधियों के आगे नतमस्तक है। सरकार का इक़बाल
खत्म सा हो गया और उनलोगों ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाओं के मामले
में अब तक के पिछले सारे रिकार्ड्स टूट गए है। नीतीश सरकार के राज में
शासन-प्रशासन के समानांतर अपराधियों का शासन चल रहा है ।लोग अपने घर में भी
सुरक्षित नहीं है।
प्रतिरोध मार्च में राजद नेता डॉ. गौतम कृष्ण,
युवा जिलाध्यक्ष भारत यादव, कौशल यादव, कांग्रेस के मनोज कुमार झा, रेखा
झा,प्रतिमा सिंह,नीरज कुमार निराला, राजद के पवन शर्मा,टुनटुन शर्मा,मनोज
यादव,सतीश साह, सीपीएम युवा नेता कुलानंद यादव, व्यास प्रसाद यादव सहित
सैकड़ो इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।





