मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

भारत में 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की हलचल तेज, दिल्ली में जुटीं 120 प्रतिभागी, राजघाट के किए दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 फरवरी । भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की हलचल तेज

हो गई है। भारत 28 साल बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा

है। इसमें दुनियाभर की 120 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। सभी ने कल

(सोमवार) महात्मा गांधी की समाधि 'राजघाट' के दर्शन कर अपने सफर की शुरूआत

की।

इसी के साथ 71वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले की उलटी

गिनती शुरू हो गई। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरमैन और सीईओ जूलिया

मोर्ले सीबीई ने भी राजघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावांजलि

अर्पित की।मिस वर्ल्ड के आधिकारिक पेज ने एक्स हैंडल पर कुछ दिन पहले लिखा

था, ''मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष जूलिया मॉर्ले सीबीई ने इस साल

गर्व से भारत को मिस वर्ल्ड के मेजबान देश के रूप में घोषित किया है।

सुंदरता, विविधता और सशक्तिकरण का उत्सव इंतजार कर रहा है। 71वें मिस

वर्ल्ड फाइनल का सीधा प्रसारण 9 मार्च की शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर से किया जाएगा।

71वीं मिस

वर्ल्ड प्रतियोगिता इस वर्ष के आयोजन स्थलों में जी-20 साइट, नई दिल्ली का

भारत मंडपम और मुंबई का चमकदार जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर है। आज 'द

ओपनिंग सेरेमनी' और 'इंडिया वेलकम्स द वर्ल्ड गाला', नई दिल्ली के होटल

अशोक में होगा। जूलिया का कहना है कि वह भारत को पसंद करती हैं।

उल्लेखनीय

है कि भारत की ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने घर ला चुकी

हैं। डायना हेडन को 1997 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। युक्ता मुखी

1999 में भारत की चौथी मिस वर्ल्ड बनीं। प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2000 में

मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का ताज 2017 में

ताज पहनाया गया। पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का आखिरी विजेता थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें