मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

‘इंडी अलायंस बिहार का दुश्मन’, बीड़ी विवाद पर बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

पटना। दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बीड़ी विवाद पर कांग्रेस को घेरा है। कांग्रेस केरल इकाई ने बीड़ी की तुलना बिहार से कर दी थी। केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर दी थी। इस पर भाजपा सांसद मनोज तिवारीने इंडी अलायंस को बिहार का दुश्मन करार दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र आप उठाकर देख लीजिए, उसने हमेशा बिहार के लोगों का अपमान किया है।

बिहार की राजधानी पटना पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान इंडी अलायंस विशेषकर कांग्रेस पर बिहार के लोगों का अपमान करने और राज्य के विकास को रोकने का आरोप लगाया है।

उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि बिहारियों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे और इस दौरान प्रियंका गांधी के हंसने का जिक्र किया।

तिवारी ने दावा किया कि कांग्रेस का इतिहास बिहार के लोगों का अपमान करने का रहा है। उन्होंने एनडीए सरकार के तहत बिहार के विकास कार्यों- पुल निर्माण, मखाना व्यवसाय और मधुबनी पेंटिंग के प्रचार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है।

उन्होंने तेजस्वी यादव और विपक्ष पर बिहार के विकास को बाधित करने और नकारात्मक छवि बनाने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद ने दावा किया कि मोदी-नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल के बयानों का हवाला देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को ऐसी स्थिति में ला दिया है, जहां कोई देश उसे दबा नहीं सकता। पीएम मोदी ने किसानों के हितों को प्राथमिकता दी और ट्रंप के उन प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया जो भारतीय किसानों के लिए नुकसानदायक थे। उन्होंने कहा कि भले ही ट्रंप नाराज हों, भारत अपने किसानों का नुकसान नहीं होने देगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी देशों के साथ अच्छे और पारदर्शी संबंध बनाए हैं, जिसका उद्देश्य भारत का भला करना है न कि किसी देश को नुकसान पहुंचाना। उन्होंने ट्रंप के बयान का जिक्र किया, जिसमें ट्रंप ने मोदी को दोस्त कहकर उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी असहमतियों को सुलझा लिया जाएगा और मोदी की वैश्विक कूटनीति बेदाग और पारदर्शी बनी रहेगी।

जीएसटी स्लैब में हाल के बदलावों को ऐतिहासिक कदम बताते हुए उन्होंने सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई दूसरा देश ऐसा नहीं है जो टैक्स में इतनी रियायत देता हो। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी वस्तुओं पर जीएसटी शून्य करने के फैसले को दीपावली से पहले जनता के लिए उपहार करार दिया।

भाजपा सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश की जनता जानती है कि कौन उनके भले के लिए काम कर सकता है।

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान विपक्ष के मुद्दों पर भाजपा सांसद ने कहा कि वोट का डाका डालने का काम विपक्षी दल करते थे।

उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटिंग का अधिकार देने की बात पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों से पूछा जाए कि क्या वे इसे सही मानते हैं। उन्होंने राहुल गांधी और उनकी टीम पर बिहार के साथ मजाक करने का आरोप लगाया।

तिवारी ने कांग्रेस पर झूठ बोलने और भ्रामक दावे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है और किसी भी वैध भारतीय नागरिक का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा।

राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर से बिहार के विकास को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के 15 साल के कार्यकाल, जिसे जंगलराज कहा गया, इस बारे में भी जवाब देना चाहिए।

मनोज तिवारी ने तेजस्वी से अपने पिता के शासनकाल का हिसाब मांगते हुए कहा कि उस दौर में बिहार में विकास ठप था और अपराध चरम पर था।

तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की सड़कों पर जाएं, जहां विकास हुआ है, लेकिन तेजस्वी को यह दिखाई नहीं देता।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी को अपने क्षेत्र में सड़कों पर चलते समय विकास देखना चाहिए, लेकिन वे केवल आलोचना करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें