मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा के बीच रेल यातायात 15 अगस्त को अस्थायी रूप से निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा के बीच रेल यातायात 15 अगस्त को अस्थायी रूप से निलंबित

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त को सुबह 6:45 से 9 बजे (सवा दो घंटे) तक दिल्ली जंक्शन और दिल्ली शाहदरा जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किए गए हैं। इसके अंतर्गत कई ट्रेनों को रद्द, परिवर्तित मार्ग से संचालित, अल्पावधि समाप्त/प्रारंभ, नियंत्रित अथवा पुनर्निर्धारित किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें:

1. ट्रेन संख्या 74021 दिल्ली जं.- सहारनपुर डीएमयू

2. ट्रेन संख्या 74024 सहारनपुर - दिल्ली जं. डीएमयू

3. ट्रेन संख्या 64402 दिल्ली जं. - साहिबाबाद ईएमयू

4. ट्रेन संख्या 64411 साहिबाबाद - दिल्ली जं. ईएमयू

5. ट्रेन संख्या 64417 गाजियाबाद - दिल्ली जं. मेमू

मार्ग परिवर्तित ट्रेन:

ट्रेन संख्या 64111 खुर्जा जं. - शकूरबस्ती ईएमयू को अब साहिबाबाद – तिलक ब्रिज – नई दिल्ली – दिल्ली किशनगंज मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन विवेक विहार, दिल्ली शाहदरा और दिल्ली जं. स्टॉपेज छोड़ देगी।

अल्पावधि प्रारंभ/समाप्त ट्रेनें:

ट्रेन संख्या 64152 दिल्ली जं. - अलीगढ़ मेमू अब गाजियाबाद से चलेगी।

ट्रेन संख्या 64022 सहारनपुर - दिल्ली जं. मेमू अब दिल्ली शाहदरा पर समाप्त होगी।

ट्रेन संख्या 64025 दिल्ली जं. - शामली मेमू अब दिल्ली शाहदरा से प्रारंभ होगी।

ट्रेन संख्या 54058 शामली - दिल्ली जं. अब दिल्ली शाहदरा पर समाप्त होगी।

ट्रेन संख्या 64567 बुलंदशहर - तिलक ब्रिज मेमू साहिबाबाद पर समाप्त होगी और साहिबाबाद से तिलक ब्रिज तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

नियंत्रित ट्रेनें:

जम्मूतवी – संबलपुर (18310), लालगढ़ – डिब्रूगढ़ (15910), गया – दिल्ली (03697), दिल्ली – गाजियाबाद (64414), सहारनपुर – दिल्ली (64558), अलीगढ़ – दिल्ली (64103) जैसी ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर निर्धारित समय से नियंत्रित की जाएंगी।

पुनर्निर्धारित ट्रेनें:

ट्रेन संख्या 12038 दिल्ली जं. – कोटद्वार सिद्धबली जनशताब्दी: 110 मिनट देरी से (08:50 बजे)

ट्रेन संख्या 15484 दिल्ली – अलीपुरद्वार: 85 मिनट देरी से (09:00 बजे)

ट्रेन संख्या 12225 आजमगढ़ – दिल्ली: 90 मिनट देरी से (18:00 बजे)

ट्रेन संख्या 14042 देहरादून – दिल्ली: 70 मिनट देरी से (22:30 बजे)

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पूर्व संबंधित ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें