मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

नवगछिया में बाढ़-कटाव का बढ़ा खतरा, गंगा 57 सेमी ऊपर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवगछिया में बाढ़-कटाव का बढ़ा खतरा, गंगा 57 सेमी ऊपर

भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल में शनिवार को गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन तटवर्ती इलाकों में बाढ़ और कटाव का भीषण खतरा अभी टला नहीं है।

दोनों नदियां लगातार उफान पर बनी हुई हैं। इस कारण क्षेत्र के चार सबसे प्रमुख संवेदनशील तटबंधों के 'टो' पर पानी का भारी दबाव है।

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से 57 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं, राघोपुर इलाके में नदियों के तेज कटाव ने स्थानीय जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

कई घर और कृषि योग्य भूमि लगातार नदी में विलीन हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर, मदरौनी और जेबी चोरहर इलाके में कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुका है।

जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे क्षेत्र के लिए बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं। तटबंधों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए सुरक्षात्मक कार्य तेज कर दिए गए हैं।

अभियंताओं की टीम लगातार संवेदनशील स्थलों की निगरानी कर रही है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें