मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षा मंत्रालय ने सैनिकों व आश्रितों के लिए सहायता राशि में की बढ़ोतरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रक्षा मंत्रालय ने सैनिकों व आश्रितों के लिए सहायता राशि में की बढ़ोतरी

शिक्षा, पेंशन एवं विवाह सहायता में हुई दो गुनी वृद्धि, दरें 1 नवम्बर से प्रभावीजोधपुर। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ दी जाने वाली विभिन्न सहायता योजनाओं की राशि में वृद्धि की गई है। केन्द्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा दी जाने वाली पैन्युरी सहायता राशि को 4000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।इसी प्रकार गौरव सैनानी / वीरांगना के आश्रित दो बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा सहायता राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये प्रति बच्चा प्रतिमाह कर दिया गया है। वहीं, सैनिकों की आश्रित पुत्री के विवाह के लिए सहायता राशि 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जोधपुर दलीपसिंह खंगारोत ने बताया कि संशोधित दरें 1 नवम्बर 2025 से प्रभावी होंगी। उन्होंने बताया कि जिन गौरव सैनानियों के बच्चे अध्ययनरत हैं, वे शिक्षा सहायता के लिए केन्द्रीय सैनिक बोर्ड में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है तथा जो किसी प्रकार की पेंशन या अन्य सहायता प्राप्त नहीं कर रहे हैं, वे पैन्युरी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।खंगारोत ने बताया कि जिन गौरव सैनानियों की पुत्री का विवाह हो चुका है, वे विवाह सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें