मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

आयकर विभाग ने करदाताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का सुझाया उपाय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, । आयकर विभाग समय-समय पर करदाताओं को ऑनलाइन

धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में चेतावनी जारी करने के साथ उचित

परामर्श भी देता है। आयकर विभाग ने करदाताओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से खुद को

बचाने की सलाह दी है।

आयकर विभाग ने मंगलवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर

जारी बयान में करदाताओं को ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के

बारे में स्‍टेप-बाई-स्‍टेप जानकारी दी है। विभाग ने टैक्‍सपेयर्स के लिए

जारी अपनी सलाह में ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से बचने के कई उपाय सुझाए

हैं। आयकर विभाग ने करदाताओं से कहा है कि कृपया ध्यान दें!

-आयकर

विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कृपया रिफंड (धन वापसी) का वादा करने

वाले अजनबियों से प्राप्त अनचाहे संदेशों का कभी भी जवाब न दें।

-करदाताओं को आगाह किया है कि आयकर विभाग होने का दावा करने वाले असत्यापित स्रोतों पर कभी भरोसा न करें।

-आयकर

विभाग ने करदाताओं को अपनी व्‍यक्तिगत जानकारियों-ओटीपी, बैंक अकाउंट, पैन

और आधार नंबर कभी भी शेयर करने नहीं करने की सलाह दी है।

-विभाग ने करदाताओं को इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट से संबंधित बिना सत्‍यापित किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।

-आयकर

विभाग ने करदाताओं से अपना आयकर रिटर्न विभाग के आधिकारिक ई-फा‍इलिंग

वेबसाइटhttps://incometaxindia.gov.in/Pages/taxpayers-charter-reports.aspx

पर लॉगिइन करके फाइल करने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें