मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

कुंभ मेला से घर लौट रहे पति-पत्नी सहित तीन की सड़क दुर्घटना मे मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुंभ मेला से घर लौट रहे पति-पत्नी सहित तीन की सड़क दुर्घटना मे मौत

पूर्वी चंपारण गोरखपुर जिला के सिकरीगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिंक एक्सप्रेस-वे पर प्रयागराज कुम्भ मेला से लौट रही कार डंपर के चपेट मे आ गयी कार सवार तीन लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकी एक युवक गंभीर रुप से घायल है।मृतकों की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सटहां कचहरी टोला निवासी गोपाल यादव व उनकी पत्नी सोना देवी व तेजपुरवा पंचायत के वार्ड चार अहिरौलिया निवासी महेन्द्र भगत के पुत्र अरविन्द कुमार के रुप मे किया गया, घायल युवक अरुण यादव मृतक गोपाल यादव का पुत्र है जिनका इलाज चल रहा है । बताया जाता है की बुधवार को 6 लोग गोपाल यादव के वैगन आर कार से कुंभ स्नान के लिये गये थे लौटने समय यह हादसा हुआ है।मृतक अरविन्द कुमार के परिजनो ने रोते हुये बताया की वे तीन भाई मे सबसे छोटे थे। उनको एक 3 वर्ष की एक पुत्री है। स्थानीय लोगो ने बताया की सिकरीगंज थाना द्वारा सूचना के बाद परिजन गोरखपुर पहुंचे है। जहाँ जिला अस्पताल गोरखपुर मे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है पोस्टमार्टम के बाद शव घर आयेगा ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें