मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

राम मंदिर का उद्घाटन एक राजनीतिक कार्यक्रम है : द्रमुक नेता टीआर बालू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चेन्नई , 14 जनवरी (हि.स.)। द्रमुक के वरिष्ठ नेता, कोषाध्यक्ष एवं

सांसद टीआर बालू ने रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा,

जो 2014 में केंद्र में सत्ता में आई थी, तब से अभी तक अपने किसी भी

चुनावी वादे को पूरा नहीं किया है। उनके द्वारा किए गए वादे पूरे न करने का

हमें कोई मलाल नहीं है। लेकिन इसे छिपाने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए

भगवान राम का मंदिर निर्माण कार्य दिखा कर अपनी असफलता को छिपाने की कोशिश

कर रही हैं, वह ठीक नहीं है।

टीआर बालू

ने एक बयान में कहा, “अयोध्या में मंदिर उनकी उपलब्धि है।” टीआर बालू ने

रविवार को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की आलोचना की करते

हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का उद्घाटन कोई आध्यात्मिक समारोह

नहीं बल्कि एक राजनीतिक कार्यक्रम है।

भाजपा की तुलना द्रमुक से

करते हुए सांसद टीआर बालू ने कहा, "घृणा की राजनीति को नजरअंदाज कर सद्भाव

और भाईचारा चाहने वाली द्रमुक कभी भी राजनीति को आध्यात्मिकता और राजनीति

को भक्ति में मिलाकर नहीं देखती। आध्यात्मिक समुदाय के लोग भी हमारे

सिद्धांतों की सराहना कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "द्रमुक ने कभी भी

चुनावी मंचों पर आध्यात्मिकता के बारे में बात करके राजनीतिक लाभ नहीं लिया

है।'

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें