मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

आधुनिक रुप से सुसज्जित सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

आधुनिक रुप से सुसज्जित सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

मानपुर । ईश्वर चौधरी हॉल्ट स्थित मानपुर कुर्मी टोला देवी स्थान मंदिर के समीप वजीरगंज विधायक विरेन्द्र सिंह एवं गया नगर निगम वार्ड नंबर 51 के पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य मनोज कुमार ने नारियल फोड़ व फीता काट कर आधुनिक रूप में सुसज्जित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर वजीरगंज विधायक विरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज वार्ड नंबर 51 में समुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया।यह भवन निर्माण हो जाने से यहां के स्थानीय लोगों को शादी विवाह, बर्थडे पार्टी, सहित अन्य सामाजिक कार्यों में लाभ मिलेगा।

स्थानीय लोगों ने सामुदायिक भवन के निर्माण से लोगों को मिलने वाली सुविधा के लिए वार्ड नंबर 51 के पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य मनोज कुमार का आभार व्यक्त किया तथा विधायक एवं पार्षद को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद मनोज कुमार ने बताया कि सामुदायिक भवन बन जाने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। विधायक फंड योजना अंतर्गत 17 लाख 41 हजार की प्राक्कलित राशि से इसका निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले गरीब गुरबा जरूरमंद लोग टेंट लगाकर शुभ कार्य किए जाते थे बरसात के दिनों में काफी दिक्कतें आती थी आज इस भवन के निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को शादी विवाह,जन्मदिन समारोह, सहित अन्य सामाजिक कार्यों के लिए इस समुदाय भवन का उपयोग स्थानीय लोग कर सकेंगे। इस मौके पर बिनेश राव, अरविंद प्रसाद, मिथुन कुमार,सनोज कुमार,विकास राव, रिशु पटेल,गौतम कुमार,विकास कुमार अजय प्रसाद,आकाश राव,पवन राव, सुरेन्द्र गुप्ता,जुगल किशोर प्रसाद, प्रेम नारायण पटवा, प्रमोद चौधरी,विनय प्रभाकर,प्रभंजन कुमार,बाला जी,दिलीप कुमार तांती, गोपाल पटवा,मुन्ना पटवा,जय प्रकाश कसेरा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें