मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोधपुर,। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान

पार्क का शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोकार्पण किया। इस मौके पर

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में

यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मौजूद रहे।

इस माैके पर राज्यपाल कलराज

मिश्र ने कहा कि संविधान की जानकारी सभी को होनी चाहिए इसलिए उन्होंने सभी

विश्वविद्यालयाें में संविधान पार्क बनवाए। संविधान की मूल प्रति के आधार

पर उन्होंने सबसे पहले राजभवन में संविधान पार्क बनवाया। जिसे देखने के लिए

अच्छी संख्या में लोग आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय

के विद्यार्थियों को भी संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए इसलिए

विश्वविद्यालय में भी संविधान पार्क बनवाए गए हैं। लगभग सभी विश्वविद्यालय

में संविधान पार्क बन गए हैं। पूरे भारत में सबसे पहले पहल राजस्थान में की

गई। सभी विश्वविद्यालय में, सार्वजनिक कार्यक्रमों में जब भी वो जाते हैं

तो संविधान की मूल उद्देशिका और कर्तव्यों का पाठ कराया जाता है, जिससे

लोगों को संविधान के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने

कहा कि संविधान की उद्देशिका में पूरे भारत की संस्कृति समाहित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें