मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

नरसिंहपुरः मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया महाशिवरात्रि मेला पर्व का उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल । प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप

सिंह ने शुक्रवार देर शाम गाडरवारा में महाशिवरात्रि मेला पर्व का उद्घाटन

किया। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात्

फ़ीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम

में मंत्री सिंह ने देशवासियों व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की मंगल

कामना की। उन्होंने कहा कि डमरूघाटी समिति द्वारा आयोजित होने वाला यह मेला

महाकोशल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। मेले के स्वरूप को और बेहतर व

विस्तार करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में सरकार का भी

सहयोग मिल सके इसके लिए मेले को ग़ज़ट नोटिफिकेशन में शामिल करने का प्रयास

किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जब वे चांवरपाठा जनपद

पंचायत के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने बरमान में 6 बार मेले का आयोजित करवाया

था। उन्होंने बताया कि इस मेले में अन्य ज़िलों से बड़ी संख्या में लोग आते

हैं। इस मेले का स्वरूप देखते ही बनता है। ठीक उसी तरह इस मेले को भी

स्वरूप प्रदान किया जाएगा। अगले वर्ष से यह प्रयास किया जाएगा कि यहाँ आने

वाले लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए विभाग की

स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा गाडरवारा शहर को व्यवस्थित रूप से विकसित

करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। गाडरवारा में स्टॉप डैम कम ब्रिज

का भी प्लान किया जा रहा है, ताकि शहर में जल संचयन एवं संरक्षण किया जा

सकें। गाडरवारा में शिक्षा एवं सड़कों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम

में पूर्व विधायक साधना स्थापक एवं नगरपालिका अध्यक्ष शिवकांत मिश्रा ने

भी अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक

अमित कुमार, मिनेंद्र डागा सहित नगर पालिका के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या

में नागरिकगण मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें