मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

खो खो विश्व कप 2025: नई दिल्ली में पहले संस्करण की मेजबानी को भारत तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे पहले खो-खो विश्व कप के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बीच आज, मंगलवार को खो खो विश्वकप का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। इस महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा समर्थित खो-खो प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 20 पुरुष और 19 महिला टीमें शामिल होंगी। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता को देखने के लिए मुफ्त टिकट की व्यवस्था है, हालांकि टिकट ऑनलाइन बुक करना होगा।दिल्ली के आईटीओ स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस विश्वकप में छह महाद्वीपों के 24 देश शिरकत करेंगे। इसमें पुरुषों की 20 टीमें और महिलाओं की 19 टीमें प्रतिभाग करेंगी। एशिया की टीमों में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें प्रमुख रूप से शामिल हो रही हैं। 13 जनवरी से 16 जनवरी तक लीग मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि क्वार्टरफाइनल मैच 17 जनवरी को, सेमीफाइनल मुकाबला 18 जनवरी को और 19 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए खेल गांव बसाने की भी योजना है, ताकि देश-विदेश में इस खेल की चर्चा हो सके। विश्व कप में दो शानदार ट्रॉफी होंगी। पुरुषों की चैंपियनशिप के लिए चमकदार नीली ट्रॉफी तैयार की गई है और महिलाओं के लिए हरी ट्रॉफी, जो गतिशील भावना को दर्शाता है। नीली ट्रॉफी विश्वास, दृढ़ संकल्प और सार्वभौमिक अपील का प्रतीक है, जबकि हरी ट्रॉफी विकास और जीवन शक्ति का प्रतीक है।सुधांशु मित्तल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्ल्ड कप भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस विश्व कप का आयोजन खो-खो को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने के लिए किया जा रहा है, ताकि इस खेल को ओलंपिक्स में शामिल कराया जा सके। इस आयोजन से दुनिया भर के लोग खो-खो के कौशल, गति और टीम वर्क का प्रदर्शन देख सकेंगे। यह विविध देशों की संस्कृतियों को खेल के माध्यम से एकजुट करेगा।फेडरेशन के महासचिव एमएस त्यागी ने कहा कि विश्वकप में 24 देशों की भागीदारी खो-खो की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शा रही है। इस खेल के शुभंकर तेजस और तारा हैं। तारा मार्गदर्शन और आकांक्षा का प्रतीक है, जबकि तेजस गति और टीमवर्क की पहचान है।पुरुषों की खो-खो टीमे-ःग्रुप ए: भारत, नेपाल, पेरू, ब्राजील, भूटानग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, घाना, अर्जेंटीना, नीदरलैंड, ईरानग्रुप सी: बांग्लादेश, श्रीलंका, कोरिया गणराज्य, संयुक्त राज्य अमेरिका, पोलैंडग्रुप डी: इंग्लैंड, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, केन्यामहिलाओं की खो-खो टीमें-ग्रुप ए: भारत, ईरान, मलेशिया, कोरिया गणराज्यग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, युगांडा, नीदरलैंडग्रुप सी: नेपाल, भूटान, श्रीलंका, जर्मनी, बांग्लादेशग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पोलैंड, पेरू, इंडोनेशिया

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें