मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपराधी गुरुदेव मंडल ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अपराधी गुरुदेव मंडल ढेर

भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला में रंगरा थाना क्षेत्र में बीते देर रात पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी सनो‍ज मंडल उर्फ गुरुदेव मंडल मुठभेड़ में मारा गया। घटना रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली चौक की है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुदेव मंडल अपने साथियों के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और नवगछिया पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान गुरुदेव मंडल और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं जिसमें गुरुदेव मंडल मारा गया। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि गुरुदेव के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं रेंज आईजी विवेक कुमार ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें