मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

दो वोटर कार्ड मामले में पटना जिला प्रशासन ने बिहार के डिप्टी सीएम को पत्र जारी कर मांगा जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दो वोटर कार्ड मामले में पटना जिला प्रशासन ने बिहार के डिप्टी सीएम को पत्र जारी कर मांगा जवाब

पटना। पटना जिला प्रशासन ने दो मतदाता पहचान पत्र को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। इस मामले में डिप्टी सीएम को 14 अगस्त की शाम 5 बजे तक का वक्त दिया गया है।

पटना जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि 1 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम रखने के संबंध में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को यह पत्र जारी किया गया है।

उन्होंने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को कहा कि आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के बाद प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में 182-बांकीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र नंबर-405 की मतदाता सूची क्रम संख्या 757 में इंपिक नंबर- एएफएस0853341 पर अंकित है और इसके अतिरिक्त 108-लखीसराय विधान सभा क्षेत्र, लखीसराय में भी ईपिक नंबर- आईएएफ3939337 अंकित है। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व में भी दोनों जगह आपका नाम अंकित पाया गया।

पटना जिला प्रशासन ने कहा कि इस मामले में विजय कुमार सिन्हा अपना जवाब दिनांक 14 अगस्त की शाम 5 बजे तक निश्चित रूप से देने की कृपा करें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

इससे पहले बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर दो इपिक नंबर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका नाम दो विधानसभा बांकीपुर और लखीसराय मतदाता सूची में है। इसका मतलब है कि उन्होंने दो जगह से मतदाता पुनरीक्षण कार्य का फॉर्म भरा।

तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसके सबूत दिखाते हुए कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दो-दो विधानसभा क्षेत्रों से अपना एसआईआर फॉर्म भरा। उन्होंने चुनावी हलफनामे में भी बांकीपुर विधानसभा का जिक्र किया। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि बांकीपुर के अलावा उन्होंने लखीसराय से भी अपना फॉर्म भर दिया। इतना ही नहीं, दोनों फॉर्म में उनकी उम्र भी अलग-अलग है। इन दोनों फॉर्म में उप मुख्यमंत्री ने खुद हस्ताक्षर किए होंगे। अगर नहीं किया है तो फिर चुनाव आयोग एसआईआर में फर्जीवाड़ा कर रहा है। चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए और डिप्टी सीएम को जवाब देना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें