मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शिक्षक ने दी खौफनाक सजा, बच्चे को पेड़ से लटकाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शिक्षक ने दी खौफनाक सजा, बच्चे को पेड़ से लटकाया

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बेहद अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर दिया है। यहां एक स्कूल में एक मासूम बच्चे को सिर्फ इसलिए पेड़ से लटका दिया गया, क्योंकि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार को हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बच्चे के परिजनों और स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के माता-पिता में आक्रोश व्याप्त है। वीडियो में साफ दिख रहा था कि स्कूल के प्रबंधन ने सात साल के बच्चे को स्कूल परिसर में स्थित अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका रखा था। बच्चा केजी-2 का छात्र है। इस मामले में लोगों ने प्रशासन और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलते ही रामानुजनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अलरिक लफड़ा ने तुरंत संज्ञान लिया और वीडियो से घटना की पुष्टि की। थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना एक स्कूल के अंदर हुई और यह कृत्य स्कूल प्रबंधन की जानकारी में किया गया है।

बच्चे को न सिर्फ पेड़ से लटकाया गया, बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना भी की गई। यह सजा न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि कानूनन भी गंभीर अपराध है। बच्चे को स्कूल स्टाफ की निगरानी में इस तरह की सजा दी गई, इसलिए यह सीधे-सीधे बाल संरक्षण कानून का उल्लंघन माना गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें