मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:15 · नई दिल्ली संस्करण

घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, घटना स्थल से 3 खोखा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया। अररिया के रानीगंज में बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत स्थित कोशी भित्ता बहियार के समीप बुधवार की देर रात एक 32 वर्षीय युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है की उसके सर, सीने और पैर में गोली मारी गयी।रानीगंज थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत के रामपुर निवासी अफरोज आलम का बेटा था मृतक अमरोज आलम। बताया जा रहा है की मृतक अमरोज आलम जम्मू कश्मीर में एक दुकान में नौकरी करता था वह तीन-चार माह पहले ही जम्मू कश्मीर से घर आया था। वही, पुलिस इस मामले में घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। वही, अबतक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।गुरूवार काे इस घटना के संदर्भ में मृतक युवक की पत्नी बिजली खातून ने बताया कि अमरोज बुधवार की देर शाम करीब सात बजे घर से निकले।अमरोज ने कहा कि पांच मिनट में आते हैं। यह कहकर वह बाइक से निकला था। जब देर रात तक वे घर नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आंशका हुई। इसके बाद परिजन रात भर अमरोज को ढूंढते रहे। इस बीच अमरोज का मोबाइल बंद आ रहा था।मृतक की पत्नी ने बताया कि गुरुवार सुबह पता चला कि उनको गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। उन्हें घर से बुलाकर गोली मारी गई। वही, इस घटना से परिवार में हाहाकार मच गया। वही, घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रानीगंज सर्कल के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, एसआई नीतू कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गयी। वही, मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।घटना स्थल पर पहुंचकर एफएसएल ने सैंपल इकट्ठा किया।इस मामले के सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किए गए हैं। युवक रात को बहियार में क्या करने आया था इसकी जांच की जा रही है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वही, इस घटना के बाद मृतक की पत्नी व मां और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें