मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में कार सवार बदमाशों ने युवक को पीटा, फिर गोली मारकर हो गए फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में कार सवार बदमाशों ने युवक को पीटा, फिर गोली मारकर हो गए फरार

डीडवाना,। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हमला शुक्रवार देर रात बड़ू थाना क्षेत्र के बिल्लू गांव में हुआ। तेजा चौक पर हुई इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बिल्लू गांव निवासी विपिन मेघवाल पर सफेद रंग की कार में सवार चार बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले विपिन के साथ मारपीट की और फिर उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायल विपिन को तत्काल परबतसर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अजमेर रेफर कर दिया गया।

​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।

पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में नाकाबंदी करवाई और अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस टीम बदमाशों की गाड़ी के संभावित रूट, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी पहलुओं के आधार पर सुराग तलाश रही है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश विपिन को पीटते दिख रहे हैं और उस पर मुखबिरी का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि वह मुखबिरी करने की बात से इनकार कर रहा था।

हालांकि फायरिंग के सही कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती सूत्रों के अनुसार मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।

घायल युवक विपिन मेघवाल पहले जयपुर में सैलून चलाता था और कुछ समय पहले ही गांव शिफ्ट हुआ था। इस बीच बदमाशों द्वारा मारपीट का एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई गई, जो वायरल हो रही। हालांकि बाद में पोस्ट अब वहां से हटा दिया गया। इंस्टाग्राम अकाउंट पर अवैध कट्टों सहित जेल से निकलने के वीडियो भी पोस्ट किए हुए हैं।

एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि मामले में हमने आरोपियों को आइडेंटिफाई कर लिया है। आरोपियों के तार दो अन्य बड़े मामलों में जुड़े होने की जानकारी सामने आ रही है। हम जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें