मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

पंचायतों में खेल मैदानों का शुभारंभ ऐतिहासिक: विधायक खेमका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंचायतों में खेल मैदानों का शुभारंभ ऐतिहासिक: विधायक खेमका

पूर्णिया। विधायक विजय कुमार खेमका ने बिहार सरकार द्वारा खेल के विकास एवं खिलाडी को प्रोत्साहित करने के लिए पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण कार्य का शुभारम्भ को एतिहासिक बताया है । पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के नौ पंचायतों में चिन्हित स्थान पर पटना से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया तथा शेष पांच पंचायत में भी खेल मैदान निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा ।विधायक ने कहा सरकार के योजनानुसार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्माण किये जाने वाले खेल मैदान पर बास्केट बॉल, वोलीबॉल, रनिंग ट्रेक और बेडमिन्टन खेल की सुविधा होगी तथा ऊँची कूद, लम्बी कूद, कबड्डी, खो खो खेलों की सुविधाएँ स्थानीय आवश्यकता अनुसार विकसित की जाएगी ।विधायक ने पूर्णिया डिपो को आठ नयी डीलक्स बस देने तथा पंचायतों में खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया । श्री खेमका ने कहा एनडीए की सरकार में बिहार का चहुमुखी विकास हो रहा है । केंद्र एवं राज्य की सरकार की योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुँच रहा है ।आम जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर है । खेमका ने कहा विधान सभा के चुनाव में 225 का आंकड़ा पार कर पुनः एनडीए की प्रचंड बहुमंत से सरकार बनेगी तथा महागठबंधन का सुफरा साफ़ होगा ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें