मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:24 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में मार्बल लदा ट्रक घर में घुसकर पलटा,तीन की मौत,दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। जोगबनी सीमा पार नेपाल में भारत से मार्बल लेकर जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसकर पलट गई,जिसमे दबने से तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।घायलों को इलाज के लिए विराटनगर के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

नेपाल जिला पुलिस कार्यालय मोरंग के पुलिस प्रवक्ता डीएसपी रंजन कुमार दहाल के अनुसार जोगबनी-इटहरी राजमार्ग अंतर्गत बुढीगंगा गांव के प्रगती टोला में भारतीय ट्रक संख्या आरजे 29 जीबी 1561 नम्बर की मार्बल लदी ट्रक पलट गई,जिसमे दबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।मृतकों में एक ही परिवार के जुड़वां बच्चे है। वही एक बच्चा पड़ोस का है,जो खेलने के लिए घर आया हुआ था ।

मृतकों मे बुढीगंगा गांवपालिका वार्ड संख्या 4 के ज्योती अधिकारी के चार वर्षीय पुत्र इशिता अधिकारी,निशान अधिकारी और संजू खवास के आठ वर्षीय पुत्र रिहा खवास है।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शुक्रवार की सुबह करीबन सात बजे हुई।बच्चे सोकर जगे ही थे और आपस में खेलकुद कर रहे थे।इसी दौरान मार्बल लदी ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसते हुए पलट गई।हादसे में मृत बच्चों के अभिभावक भी घायल हुए हैं।घायलों में ज्योती अधिकारी और संजू खवास है।सूचना के बाद जिला पुलिस कार्यालय सहित स्थानीय नाका से पुलिस के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुट गए और मृत बच्चों को बाहर निकाला।पुलिस ने क्रेन के मदद से पलटी खाई गाड़ी को भी खड़ा किया।हादसे से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें