मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में शख्स ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद खुद ट्रेन से कटकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमशेदपुर में शख्स ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद खुद ट्रेन से कटकर दी जान

जमशेदपुर। जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नामोटोला में साहेब मुखर्जी (40) नामक एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी शिल्पी मुखर्जी (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी।

गुरुवार को पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए। बताया गया कि शिल्पी मुखर्जी पोटका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स थी, जबकि साहेब मुखर्जी सुंदरनगर के तुरामडीह माइंस में ठेका कंपनी के तहत कार्यरत था। गुरुवार सुबह नामोटोला के स्थानीय लोगों ने शिल्पी मुखर्जी का शव उसके घर में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे से शिल्पी का शव बरामद किया। उसके शरीर पर जगह-जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे।

पुलिस को मौके से उसके पति साहेब मुखर्जी की ओर से लिखा गया एक नोट और मोबाइल मिला। इसमें उसने लिखा था कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है, इसलिए उसकी हत्या कर वह जान देने जा रहा है। इस नोट के आधार पर पुलिस ने साहेब मुखर्जी की तलाश शुरू की, तो उसका शव सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नांदुप के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया।

साहेब मुखर्जी ने अपने मोबाइल के स्टेटस पर लिखा है कि पत्नी ने उसे धोखा दिया। उसकी पहले ही दो बार शादी हो चुकी थी, लेकिन उसने इसकी जानकारी छुपाई। वह अक्सर किसी विवेक नामक सहकर्मी से वीडियो कॉल पर बात करती थी, जिससे विवाद होता था। साहेब ने यह भी लिखा है कि विवेक के साथ पत्नी की नजदीकियों को लेकर उसने आपत्ति जताई तो पत्नी के भाई और मां ने जान से मारने की धमकी दी।

नोट में उसने लिखा, "अगर पत्नी गैर से वीडियो कॉल पर बात करे तो इससे अच्छा मर जाना है, पर हम अकेले क्यों मरें? हमने विश्वास के साथ शादी की थी, गलत की सजा हम अकेले क्यों भुगतें?" उसने अपने वृद्ध माता-पिता के प्रति दुख व्यक्त करते हुए नोट में लिखा है कि सच उन्हें बता दिया जाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। घटना से इलाके में सनसनी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें