मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में 54 लाभुकों का चयन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्णिया। पूर्णिया जिले में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के द्वितीय चरण में 54 लाभुकों का चयन किया गया है। जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।चयनित लाभुकों में बायसी, धमदाहा, जलालगढ़, अमौर, के.नगर, कसबा, बनमनखी, श्रीनगर, वैसा, डगरूआ, रूपौली और बी कोठी प्रखंडों के आवेदक शामिल हैं।जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को चयनित लाभुकों से वाहन खरीदने की प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को सरकार द्वारा निर्धारित 5 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। चयनित लाभुकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित मार्गों पर वाहन चलाकर सरकार के उद्देश्य को पूरा करें और अपने लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें