मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

बेतिया मे नवजात शिशु को लेकर मां पहुंची पुलिस स्टेशन,पति पर किया एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेतिया। जुड़वा नवजात शिशु को पिता द्वारा आशा कर्मी से मिलकर मार डालने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़िता काजल कुमारी ने थाना में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत स्थित रानी बाड़ी निवासी बुलेट पटेल की पत्नी काजल कुमारी ने थाना में आवेदन देकर अपने पति बुलेट पटेल समेत सतन पटेल जुगानती देवी मनोज पटेल रुना देवी आदि को आरोपित करते हुए कहा है कि दहेज में एक लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग करते हैं तथा मारपीट करते हुए प्रताड़ित करते रहते हैं।

पीड़िता का कहना है कि इसी दरमियान मैं गर्भवती हो गई। मेरे पति और उनके घर वाले बच्चा गिराने का दबाव मुझ पर बनाने लगे। जब मैंने मना किया तो मेरे पति ने आशा कर्मी शांति देवी से मिलकर मेरे जुड़वा बच्चे को नुकसान करा दिया।पीड़िता ने थाना अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें