मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

बालाघाट में पिता और और बेटों को सांप ने डसा, दोनों बच्चों की मौत, पिता गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बालाघाट में पिता और और बेटों को सांप ने डसा, दोनों बच्चों की मौत, पिता गंभीर

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र में बुधवार रात एक सांप ने घर में साे रहे पिता और दाे भाइयाें काे डस लिया। घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि पिता का गोंदिया अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। परिवार के तीन लोगों को डसने के बाद लोगों ने सांप को मार डाला। दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में ले लिया है।घटना बुधवार देर रात लांजी के कुल्पा गांव की है। दिनेश डहारे अपने बेटे ईशांत (4) और कुणाल (7) के साथ खाना खाकर सो रहे थे। अचानक रात में तीनों को उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने पहले गांव के डॉक्टर को बुलाया। हालत बिगड़ने पर तीनों को गोंदिया ले जाया गया। रास्ते में ही ईशांत ने दम तोड़ दिया। कुणाल की मौत गोंदिया के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की मौत सर्पदंश से हुई है। पिता दिनेश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार ने घर में सांप को ढूंढकर मार डाला।इधर घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे, जनपद सदस्य महेन्द्र पटले और मंडल अध्यक्ष योगेश कुर्राह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सांप डांडेकर (कॉमन करेत) प्रजाति का था। घर के बाहर दिखाई देने के बाद उसे लोगों ने मार दिया। सरपंच सुनैना जतिन नगपुरे ने बताया कि परिवार एक ही पलंग पर सोया था। सांप ने पहले छोटे, फिर बड़े बेटे और बाद में उसके पिता को काटा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें