मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

इमरान की आज सुप्रीम कोर्ट के सामने वीडियो लिंक के माध्यम से पेशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद,। जेल में बंद मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान

तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान आज वीडियो लिंक के माध्यम

से सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश होंगे। यह जानकारी यहां के प्रमुख समाचार

पत्र डान ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

उनके खिलाफ कई गंभीर

मामले विचाराधीन हैं। वह करीब नौ महीने से सलाखों के पीछे हैं। वह आज एनएबी

कानून में बदलाव के एक मामले में याचिकाकर्ता के रूप में पेश होंगे। सनद

रहे, दो अदालतों ने एक दिन बाद पहले उन्हें अल-कादिर ट्रस्ट मामले सहित

अलग-अलग मामलों में राहत प्रदान की है।

इस बीच, जज सुहैब

बिलाल रांझा ने भी खान को 2022 में आजादी मार्च के संबंध में खन्ना पुलिस

स्टेशन में दर्ज एक मामले में बरी कर दिया। खान और उनकी पार्टी के नेताओं

के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए थे।

पिछले

साल अगस्त में जमान पार्क से गिरफ्तारी और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के

आदेश के बारे में कानून मंत्री द्वारा व्यक्त की गई आपत्तियों के बावजूद

तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पीटीआई संस्थापक की शीर्ष अदालत

के समक्ष यह पहली उपस्थिति होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें