मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:24 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश में शिक्षा, कुपोषण सहित अन्य स्थितियों में सुधार : राजेंद्र शुक्ल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश में शिक्षा, कुपोषण सहित अन्य स्थितियों में सुधार : राजेंद्र शुक्ल

भोपाल। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का दावा है कि कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाती है, जबकि सच्चाई यह है कि राज्य की शिक्षा, कुपोषण सहित अन्य स्थितियों में सुधार आया है।

भाजपा द्वारा पार्टी कार्यालय में मंत्रियों के नियमित तौर पर मौजूद रहने की व्यवस्था के क्रम में सोमवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल दफ्तर में मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात सुनी।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं कुपोषण सहित प्रत्येक क्षेत्र में हमारी सरकार स्थितियों को बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का काम केवल आरोप लगाना है और आरोप लगाते जरूर हैं, लेकिन वह भी यह समझ रहे हैं कि इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि मातृ मृत्यु दर 175 से 142 पर आ गई है और शिशु मृत्यु दर 50 से अधिक थी, वह अब 37 पर आ गई है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार भी यह मानती है कि स्वास्थ्य विभाग में सुधार हो रहा है। कुपोषण को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना जैसी अनेकों योजनाएं चल रही हैं और स्थितियां पहले से बेहतर हो रही हैं।

कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आरोप लगाना आसान है, लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए जो सरकार की जिम्मेदारी है, उसे सरकार पूरी निष्ठा से निभा रही है।

पार्टी के दफ्तर में मंत्रियों के नियमित तौर पर उपस्थित रहने के फैसले की चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जो व्यवस्था बनाई है, उससे कार्यकर्ताओं से संपर्क व संवाद करने से मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक मिल रहा है।

इससे सरकार अपनी योजनाओं को और बेहतर तरीके से संचालित कर सकेगी। इस व्यवस्था से पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकार और मंत्रियों से मिलने और जनसमस्याओं को बताने के लिए अब भटकने की आवश्यकता नहीं है। कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी कार्यालय मंदिर के समान होता है।

उन्होंने आगे कहा कि यहां पर प्रदेशभर के कार्यकर्ता आएंगे और वे प्रदेश शासन के मंत्रीगण से संपर्क व संवाद करेंगे। इससे मध्यप्रदेश को और बेहतर राज्य बनाने का भाजपा सरकार का जो मिशन है, वह अधिक कारगर तरीके से पूरा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें