मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, 8 ने फाइनल में बनाई जगह

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
भारतीय मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, 8 ने फाइनल में बनाई जगह

जकार्ता,। एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट की पुरुष और महिला अंडर-23 कैटेगरी में भारत के आठ खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा, सात भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।

महिलाओं की अंडर-23 कैटेगरी में भारत की पांच मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाई। इनमें निशा और निकिता चंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते। 54 किलोग्राम वर्ग में निशा ने दक्षिण कोरिया की हेजू ली को पहले राउंड में ही आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के जरिए हराया।

वहीं, 60 किलोग्राम वर्ग में निकिता चंद ने जापान की सारी कोकुफू के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी से जीत दर्ज की।

महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में काजल ने किर्गिस्तान की गुल्जिना मेल्सवेक को दूसरे राउंड में आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के जरिए हराया।

काजल ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी। 75 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान ने उज्बेकिस्तान की तोइरोवा ओयशा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के एकतरफा फैसले से अपने नाम किया।

वहीं, प्रियंका (80+ किलोग्राम) ने कजाकिस्तान की पनार सेइतखांकीजी को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पुरुषों की अंडर-23 कैटेगरी में भी भारतीय मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया।

50 किलोग्राम वर्ग में विश्वनाथ सुरेश ने फिलीपींस के खिलाड़ी को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने पूरे मुकाबले में बेहतरीन नियंत्रण और तकनीक का प्रदर्शन किया। 55 किलोग्राम वर्ग में गंगा ने जापान के मुक्केबाज के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेला। उन्होंने 3-2 के स्प्लिट फैसले से जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

वहीं, 65 किलोग्राम वर्ग में वंशज ने किर्गिस्तान के मुक्केबाज को 4-1 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

भारत ने सेमीफाइनल तक पहुंचकर सात ब्रॉन्ज मेडल भी जीते।

महिलाओं की अंडर-23 कैटेगरी में तनु (51 किलोग्राम), प्राची (57 किलोग्राम), शिवानी (70किलोग्राम) और नैना (80 किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

पुरुषों की अंडर-23 कैटेगरी में हितेश (70 किलोग्राम), नीरज (75 किलोग्राम) और ईशान कटारिया (90+किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

इन शानदार नतीजों के साथ भारत ने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी पदक तालिका को और मजबूत कर लिया है।

पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय मुक्केबाजों के अच्छे प्रदर्शन से पता चलता है कि भारत इस टूर्नामेंट में एक मजबूत दावेदार बना हुआ है। एशियाई अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता में 5 जुलाई से 16 जुलाई तक हो रहा है।

हाल के एशियाई और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारत ने इस चैंपियनशिप में मजबूत टीम के साथ हिस्सा लिया है। अलग-अलग वेट कैटेगरी में भारतीय मुक्केबाजों की क्षमता लगातार बेहतर हो रही है। टूर्नामेंट से पहले चुनी गई भारतीय टीम ने नेशनल कैंप में कड़ी तैयारी की है। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक सुधारने, मुकाबले की रणनीति पर काम करने और अपनी फिटनेस बेहतर करने पर ध्यान दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें