मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार बंद का असर: मधेपुरा में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार बंद का असर: मधेपुरा में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई

मधेपुरा। बिहार बंद के आह्वान के दौरान शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र टी.पी. कॉलेज के समीप एकत्र हुए और दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों की योजना समाहरणालय का घेराव कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की थी। छात्र जुलूस की शक्ल में समाहरणालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन कॉलेज चौक पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल के सहयोग से स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ दर्जन छात्र नेताओं और प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर सदर थाना ले गई। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संतोष कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रवेंद्र भारती स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे थे। वहीं सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद सिंह, बेलारी थानाध्यक्ष स्नेहा कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। छात्र नेताओं का आरोप था कि नीट पेपर लीक प्रकरण और उससे जुड़े मामलों में कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार पर छात्रों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

पुलिस की सतर्कता के कारण छात्रों का समाहरणालय घेराव का कार्यक्रम पूरा नहीं हो सका और उन्हें रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया गया। स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें