मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

स्पेन में सूर्य ग्रहण को लेकर जबरदस्त उत्साह, दुर्लभ खगोलीय घटना देखने जुटे लाखों लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्पेन में सूर्य ग्रहण को लेकर जबरदस्त उत्साह, दुर्लभ खगोलीय घटना देखने जुटे लाखों लोग

मैड्रिड,। पूर्ण सूर्य ग्रहण ने स्पेन को दुनिया के सबसे बड़े खगोलीय पर्यटन केंद्रों में बदल दिया है। बुधवार को लाखों लोग चंद्रमा की छाया में सूर्य को पूरी तरह गायब होते देखने के लिए स्पेन के उन इलाकों में पहुंच रहे हैं, जहां ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

स्थानीय मीडिया एल पायस के अनुसार, स्पेन में ग्रहण देखने के लिए करीब 60 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। इनमें लगभग 4.6 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक शामिल हैं। अमेरिका और जापान समेत कई देशों से लोग महीनों पहले होटल और अन्य ठहरने की जगहें बुक कर चुके हैं।

नासा के अनुसार स्पेन में यह घटना एक सदी से अधिक समय बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई दे रही है।

ग्रहण का मार्ग स्पेन के उत्तरी हिस्से से होते हुए भूमध्यसागरीय क्षेत्र और बेलिएरिक द्वीपों तक जाता है।

खगोल प्रेमियों के लिए यह केवल एक सामान्य पर्यटन यात्रा नहीं है। कई लोगों ने साफ आसमान वाले स्थान तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की पूरी योजना बदल दी है। कहीं ग्रहण देखने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं तो कहीं विमानों से भी इसे देखने की तैयारी हुई है।

ग्रहण के चश्मे तक कई जगहों पर बिक चुके हैं।

हालांकि इस रोमांच के बीच स्पेन के सामने एक बड़ी चुनौती भी है जंगलों में आग का खतरा। देश इस समय गर्मी और बेहद शुष्क परिस्थितियों से जूझ रहा है। कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है और पहले से ही कई जगह जंगलों में आग लगी हुई है।

स्पेनिश पुलिस विभाग के अनुसार, इसी वजह से अधिकारियों ने लगभग 660 आधिकारिक ग्रहण देखने वाले स्थान निर्धारित किए हैं और बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों की बड़ी तैनाती की गई है ताकि भीड़, यातायात और आग के जोखिम को नियंत्रित किया जा सके।

इस खगोलीय घटना का कुल रोमांच कुछ मिनटों का ही होगा, लेकिन इसके लिए लोगों की महीनों की तैयारी और हजारों किलोमीटर की यात्रा इसे अपने आप में एक यादगार वैश्विक आयोजन बना रही है।

स्पने में सूर्य ग्रहण शाम करीब 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) लगना शुरू होगा। पूर्ण अंधकार की स्थिति रात 8:26 बजे से 8:33 बजे के बीच, सूर्यास्त से ठीक पहले, कुछ मिनटों के लिए दिखाई देगी। नासा के अनुसार पूर्ण सूर्य ग्रहण का रास्ता ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, अटलांटिक महासागर, स्पेन और पुर्तगाल के एक छोटे हिस्से से होकर गुजरेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें