मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर स्टेशन पर अवैध शराब बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भागलपुर स्टेशन पर अवैध शराब बरामद

भागलपुर। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल मालदा मंडल द्वारा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा यात्रियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आशीम कुमार कुल्लू मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मालदा के पर्यवेक्षण में आरपीएफ पोस्ट भागलपुर द्वारा स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में प्रतिबंधित एवं अवैध वस्तुओं के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जब ट्रेन संख्या 53415 साहिबगंज–जमालपुर पैसेंजर प्लेटफॉर्म संख्या 05 पर पहुंची, तब आरपीएफ कर्मियों ने फुट ओवर ब्रिज के नीचे संदिग्ध स्थिति में रखे दो लावारिस ट्रॉली बैग देखे।पूछताछ के दौरान इन बैगों के संबंध में कोई दावा करने वाला सामने नहीं आया। सघन जांच के दौरान इन बैगों से 176 बोतल अवैध शराब (प्रत्येक 180 मि.ली.) बरामद की गई, जिन्हें जब्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग भागलपुर को सुपुर्द किया गया। बरामद अवैध शराब का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 40,480 रुपया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें