मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क पर पिस्टल छीनाझपटी कर रहे दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क पर पिस्टल छीनाझपटी कर रहे दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

सीवान। सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देशी पिस्टल, एक कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हुसैनगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि खुदाईवाड़ी मोड़ स्थित तिवारी मेडिकल स्टोर के सामने दो युवक पिस्टल को लेकर आपस में छीनाझपटी कर रहे हैं।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस वाहन को देखते ही दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया गया।पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान अनिश कुमार यादव, पिता स्व. मनोज यादव, निवासी रगड़ टोला पूर्वी हरिहास थाना हुसैनगंज तथा आशीष पाण्डेय, पिता संतोष पाण्डेय, निवासी हसनपुरा थाना हुसैनगंज के रूप में हुई।इस मामले में हुसैनगंज थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें