मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

चावल के कट्टों के नीचे दबी मिली 1.5 करोड़ की अवैध शराब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चावल के कट्टों के नीचे दबी मिली 1.5 करोड़ की अवैध शराब

जयपुर। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स राजस्थान (एजीटीएफ) ने राजस्थान में अवैध शराब के अंतरराज्यीय सिंडिकेट पर पुलिस ने बड़ी चोट की है। एडीजी एजीटीएफ दिनेश एमएन के निर्देशन और एसपी ज्ञान चंद यादव व एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकेबंदी कर अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। जब्त की गई शराब की कीमत बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है।एडीजी एमएन ने बताया कि इस बड़ी कार्रवाई की नींव उदयपुर डीएसटी के हेड कांस्टेबल करतार सिंह की सटीक सूचना पर रखी गई। सूचना मिलते ही एजीटीएफ टीम ने दौसा जिले में स्थानीय सदर थाना पुलिस मय डीएसटी को साथ लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जाल बिछाया। रात के अंधेरे में जब संदिग्ध ट्रक आता दिखा तो पुलिस टीम ने उसे रुकवा लिया। वर्दीधारी पुलिस को देख चालक घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक में 415 चावल के कट्टे भर रखे थे। जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो इन कट्टों के पीछे पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से रॉयल चैलेंज के 574 कार्टन (पव्वे व बोतल), मैकडॉवेल्स No.1 के 200 कार्टन (पव्वे व बोतल), रॉयल स्टैग के 297 कार्टन (बोतल) सहित कुल मिलाकर 1071 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई, जिस पर फॉर सेल इन पंजाब लिखा हुआ था।पुलिस ने मौके से ट्रक चालक दिनेश भाम्भू पुत्र रामचन्द्र (22) निवासी सांजटा थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 60 हजार रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया कि वह यह शराब हरियाणा के सिरसा (भावदीन टोल) से भरकर गुजरात ले जा रहा था। तस्कर व्हाट्सएप के जरिए अपने आकाओं के संपर्क में था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें