मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

खेत में बोए थे गांजे के पौधे, पुड़िया पैक कर हो रही थी सप्लाई, खेत मालिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खेत में बोए थे गांजे के पौधे, पुड़िया पैक कर हो रही थी सप्लाई, खेत मालिक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन थाना क्षेत्र में आने वाले उचनार खुर्द गांव में गांजे की अवैध खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके गीले और सूखे पौधे जब्त किए हैं। साथ ही गांजे की दो पुड़िया भी बरामद हुई है। ऐसे में आशंका है कि मौके से ही गांजे की पुड़िया बना कर बिक्री के लिए भेजी जा रही थी। कपासन थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले में खेत मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कपासन थाना इंचार्ज प्रशिक्षु आरपीएस मनीष शर्मा की टीम ने कार्रवाई की है। प्रशिक्षु आरपीएस को सूचना मिली थी कि उचनार खुर्द गांव निवासी धनराज पुत्र भगवान जटिया के अपने खेत पर अवैध रूप से गांजे के पौधे बो रखे हैं। इस सूचना के बाद जांच करवा कर दबिश दी। मौके पर गांजे की अवैध खेती हो रखी थी। पुलिस ने गांजे के पौधे उखाड़े। यहां से कुल 129 गांजे के पौधे मिले, जिनका वजन कुल 16.42 किलो निकला। वहीं यहां गांजे के सूखे पौधे भी पड़े हुवे थे।

इसका वजन 6 किलो 90 ग्राम निकला। इन्हें जब्त कर लिया गया। तलाशी के दौरान गांजे की दो पुड़िया भी पड़ी मिली। ऐसे में आशंका है कि खेत पर ही गांजे की पुड़िया बना कर बिक्री के लिए सप्लाई के लिए जा रही हो। ऐसे में आशंका है कि यहां कपासन और आस पास के क्षेत्रों में गांजा आपूर्ति के लिए जा रहा हो, जिसके संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले में अग्रिम अनुसंधान भूपालसागर थानाधिकारी घेवरचंद को सौंपी है। अब भूपालसागर पुलिस मामले की जांच करेगी। अनुसंधान में आगे की कड़ी जुड़ने तथा बाजार में गांजे की पुड़िया बेचने वालों का खुलासा भी हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें