मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

दरौली पुलिस ने हथियार के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दरौली पुलिस ने हथियार के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

सीवान। जिले की दरौली थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि 8 मई की रात करीब 11:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि केटवलिया गांव की ओर से टड़वा बाजार की तरफ दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से जा रहे हैं, जो हथियार तस्करी में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर दरौली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोर मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस वाहन को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी पिस्टल, तीन कारतूस और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने हथियार खरीदने जाने की बात स्वीकार की है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भिटोली गांव निवासी पप्पू प्रसाद, पिता स्व. धमनाथ प्रसाद तथा मनीष पंडित, पिता रमेश पंडित के रूप में हुई है।एसपी ने बताया कि मामले में दरौली थाना में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियार और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मनीष पंडित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ दरौली थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई टीम में दरौली थानाध्यक्ष पु.अ.नि. विवेक कुमार समेत थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें