मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

इलाज कराने अस्पताल पहुंचे मरीज और परिजन के साथ मारपीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल में सोमवार को इलाज कराने पहुंची महिला मरीज एवं उसकी बेटी के साथ वहां पर तैनात डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। मरीज के परिजन बांका जिले के रजौन निवासी श्रीराम ने बताया कि वह अपनी पत्नी राखी कुमारी को साथ अपनी सास मालती देवी का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। मेरी सास को कम सुनाई देता है। इलाज के क्रम में मेरी सास ने चिकित्सक को जोर से पूछने को कहा तो चिकित्सक भड़क गए। इस दौरान चिकित्सक ने दो अन्य चिकित्सक और सुरक्षाकर्मियों को मौके पर बुला लिया और कमरा नंबर तीन में बैठे चिकित्सक ने न केवल उसे मारा-पीटा बल्कि उसकी मरीज सास मालती देवी और पत्नी राखी कुमारी को भी मार पीटकर चेंबर से बाहर निकाल दिया।सूचना मिलते ही मौके पर जोगसर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं इस मामले में सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार ने बताया कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। मरीज के परिजन का आरोप गलत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें