मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

आईआईटी दिल्ली की कॉमिक बुक के साथ साइंस सफारी पर जाएंगे छात्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईआईटी दिल्ली की कॉमिक बुक के साथ साइंस सफारी पर जाएंगे छात्र

नई दिल्ली आईआईटी दिल्ली ने मटीरियल साइंस यानी पदार्थ इंजीनियरिंग की दुनिया को कार्टून, कहानी और रंगो के माध्यम से जीवंत बनाने के लिए, की एक रचनात्मक पहल की है। दरअसल आईआईटी दिल्ली ने इसके लिए अपनी तरह का पहला कॉमिक बुक-स्टाइल ब्रोशर तैयार किया है।

‘डिलीवरिंग ए मटेरियल सफारी एक्सपीरियंस’ नाम के इस ब्रोशर की खास बात यह है कि इसमें विज्ञान को कहानी और चित्रों के जरिए समझाया गया है। इसके केंद्र में एक मजेदार और समझदार किरदार ‘प्रो. पदार्थ’ है, जो एक जिज्ञासु छात्र को पदार्थ विज्ञान की दुनिया की ‘सफारी’ पर ले जाता है।

यह मार्गदर्शक के रूप में विद्यार्थियों को पदार्थविज्ञान के विविध क्षेत्रों मसलन धातुओं और सिरेमिक्स से लेकर पॉलिमर्स, डेटा विज्ञान और उभरती हुई स्मार्ट सामग्रियों तक की एक 'जंगल-सफारी' जैसी यात्रा कराते हैं।

इस रोचक कथा शैली के माध्यम से यह ब्रोशर जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल बनाने और वास्तविक दुनिया से उनके जुड़ावों को उजागर करने का प्रयास करता है।

कहानी में आईआईटी दिल्ली की समानता, विविधता और समावेशन के प्रति प्रतिबद्धता की सूक्ष्म झलकियां बुनी गई हैं। आईआईटी दिल्ली प्रो. जयंत जैन का कहना है, “इस कॉमिक पुस्तक की परिकल्पना स्टेम के रोचक और मनोरंजक पहलुओं को प्रमुखता से सामने लाने के लिए की गई थी।

पदार्थ इंजीनियरिंग एक अत्यंत रचनात्मक और प्रेरणादायक क्षेत्र है, और हम ऐसा माध्यम चाहते थे जो विद्यार्थियों के साथ-साथ गैर-तकनीकी पाठकों को भी समान रूप से आकर्षित कर सके।

‘प्रो. पदार्थ’ के रोमांचक अभियानों के माध्यम से हम जिज्ञासा जगाने और हमारे संसार को आकार देने वाली सामग्री को समझने में छिपे उत्साह को दिखाने की आशा करते हैं।” इस पहल का नेतृत्व करने वाले प्रो. आर. लक्ष्मी नारायण ने बताया, “इसके पीछे विचार यह था कि विद्यार्थी पदार्थों को ऐसी वस्तु के रूप में देखें, जिनके साथ वे प्रतिदिन रहते हैं और अनुभव करते हैं । ताकि वे जो कार्य करते हैं वह अत्यधिक तकनीकी नहीं बल्कि पूर्णत प्राकृतिक और तार्किक लगे। प्रो. पदार्थ की पदार्थों की दुनिया की यात्रा एक नई काल्पनिक दुनिया होगी, जिसके माध्यम से हम अपने युवा पदार्थ वैज्ञानिकों तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं।

”संस्थान का कहना है कि कॉमिक बुक के इस पहले संस्करण के बाद, एक श्रृखला के रूप में समय-समय पर अन्य कॉमिक बुक्स भी जारी की जाएंगी, जिनका उद्देश्य कला के माध्यम से विभाग, उसके शोध परियोजनाओं और शिक्षण कार्यों के मूल स्वरूप को दर्शाना है। यह रचनात्मक पहल पदार्थ विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के व्यापक मिशन का हिस्सा है। इसमें विज्ञान को सुलभ, प्रासंगिक और समावेशी तरीकों से संप्रेषित करना शामिल है। -आईएएनएस जीसीबी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें