मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

आईजीआई एयरपोर्ट की बत्ती रही गुल, आधे घंटे तक काम काज रहा ठप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

(आईजीआई) पर सोमवार को दोपहर के समय आधे घंटे तक बत्ती गुल रही। इस दौरान

टर्मिनल 3 पर काउंटर के साथ चेक-इन और बोर्डिंग सर्विसेस ठप हो गईं।

एयरपोर्ट

अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट के पावर ग्रिड में खराबी के कारण बिजली

गुल हुई थी। इसके कुछ देर बाद बिजली बहाल कर दी गई और सभी कामकाज सामान्य

रूप से शुरू हो गए।

एयरपोर्ट की देख रेख का जिम्मा संभाल रही कंपनी

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) द्वारा जारी बयान के मुताबिक

सोमवार को दोपहर 2 बजे के आसपास दिल्ली हवाई अड्डे के मुख्य रिसीविंग

सब-स्टेशन (एमआरएसएस) को एक महत्वपूर्ण घटना का पता चला। 765KV लाइन की

ट्रिपिंग के कारण ग्रिड पर वोल्टेज बढ़ गया था। इससे दिल्ली ट्रांसको

लिमिटेड (डीटीएल) ग्रिड से आईजीआई की टर्मिनलों पर कुछ देर के लिए असर

पड़ा, जिससे सामान्य सेवाएं प्रभावित हुईं।

डायल के मुताबिक आवश्यक

सेवाओं को बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से सभी टर्मिनलों को डीजी लोड पर

स्विच ऑन कर दिया गया। पावर बैकअप सिस्टम अपराह्न 3:00 बजे तक स्थिर हो

गया था। इसके बाद सेवाओं को डीजी लोड से वापस डीटीएल ग्रिड लोड में आसानी

से स्थानांतरित कर दिया गया और डीजी आपूर्ति शुरू हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें