मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

इफको का नैनो यूरिया प्लस तीन साल के लिए अधिसूचित, कीमत 225 रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने

नैनो यूरिया प्लस को तीन साल के लिए अधिसूचित किया है। इंडियन फार्मर्स

फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) का नैनो यूरिया प्लस उसके नैनो यूरिया

का उन्नत फॉर्मूलेशन है। इसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही किसानों को

नैनो यूरिया प्लस मिलना शुरू हो जाएगा।

इफको के प्रबंध

निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. यूएस अवस्थी ने नैनो

यूरिया प्लस की अधिसूचना जारी होने की जानकारी देते हुए कहा कि इफको का

नैनो यूरिया प्लस (तरल) 16 फीसदी नाइट्रोजन w/w जो कि 20 फीसदी नाइट्रोजन

w/v के बराबर है। इसको भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने

तीन साल के लिए अधिसूचित किया है। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया प्लस की

कीमत में वृद्धि नहीं की गई है। यह 225 रुपये की दर से 500 मिली. की बोतलों

में उपलब्ध है।

अवस्थी ने कहा कि नैनो यूरिया प्लस इफको

का नैनो यूरिया का उन्नत फॉर्मूलेशन है, जो फसल विकास के महत्वपूर्ण चरणों

में नाइट्रोजन की जरूरतों को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी की

उर्वरता को बढ़ावा मिलेगा। अवस्थी ने बताया कि इसका उद्देश्य किसानों को

फायदा पहुंचाना और स्थाई पर्यावरण बनाना है। उन्होंने कहा कि यह सूक्ष्म

पोषक तत्वों को बढ़ावा देता है। यह एक क्लोरोफिल चार्जर है, जो बदलती

जलवायु में खेती में मदद करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें